जमशेदपुर।
राज्य के मुख्यमंत्री रधुवर दास ने जमशेदपुर जिला में दो एल ई डी होर्डिंग का लोकार्पण किया। ये होर्डिंग जिला के साकची गोलचक्कर एवं बिष्टुपुर थाना परिसर में अवस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने साकची गोलचक्कर होर्डिंग स्थल पर उपस्थित रहे तथा वहीं से दोनों होर्डिंग का लोकार्पण किया।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित इन होर्डिंग का उद्देश्य सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहूँचाना है। राजधानी राँची के बाद जमशेदपुर राज्य भर में दूसरा स्थान है जहाँ दृश्य-श्रव्य होर्डिंग लगाये गये हैं। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अमिताभ कौशल तथा अन्य पदाधिकारीगण एवं काफी संख्या में आमजन उपस्थित थें।




