राजेस तिवारी
पटना | पटना के भाजपा सांसद व सिने अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा ने उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा की पार्टी सीधे तोर पर किसी युवा को राज्य में अपना चेहरा बनाए उन्होंने वरुण गांधी का पझ लेते हुए कहा की भाजपा को उनको ही यूपी में अपना चेहरा बनाना चाहिए | अभिनेता से राजनेता बने शत्रुध्न सिन्हा अपने बेबाक बोल के लिए चर्चित रहे है | उनके बयान पार्टी लाइन के खिलाफ जाते रहे है | जब जदयू ने भाजपा से किनारा कर लिया था तब भी उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पझ में कई बार बयान देकर पार्टी को असहज कर दिया था | कई बार उनके बयानों से पार्टी को किनारा करना पड़ा है |




