
जमशेदपुर।
मानगो जलापुर्ती योजना के तहत मानगो शहरी क्षेत्र मे दिया जानेवाला पानी कीड़ेयुक्त पानी की सप्लाई करने की शिकायत उपायुक्त से की गई है।ये शिकायक मानगो भाजपा मंडल के द्वारा किया गया है।
शिकायत पत्र के माध्यम से कहा गया है कि करीब 100 करोड़ की लागत से बनी मानगो जलापूर्ती योजना ठेकेदारी प्रथा की भेट चढ गई है। बिना पानी को साफ किए क्षेत्र मे सप्लाई किया जा रहा है। जिस कारण पानी में कीड़ा आ जा रहा है।इस सर्दभ मे सबंधित एजेसी को कई बार शिकायत भी की गई लेकिन उस एजेसी ने इस मामले मे कोई संज्ञान मे नही लिया। इस पानी के पीने से मानगो और इसके आस पास क्षेत्र मे महामारी फैल सकती है। इस लिए इस मामले को उपायुक्त गंभीरता से ले और पानी साफ करने वाले एजेसी पर कार्रवाई करे।

