गया | गया रोडरेज़ केस मामले में जेल में बंद आदित्य सचदेवा के हत्या के आरोपी रॉकी यादव की माँ और जदयू की निलंबित विधान
पाषद मनोरमा देवी को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा कर दिया गया |पटना हाईकोर्ट से उन्हें कल जमानत मिली थी और आज उनके जमानत के कागजात गया जेल में पहुंचने के बाद उन्हें गया की जेल से आज रिहा कर दिया गया | आदित्य हत्या कांड के बाद मनोरमा के घर से शराब की बोतले बरामद की गई थी और उन पर शराबबंदी के कानून के उल्लंघन का आरोप लगा था जेल से बाहर निकलने के बाद मनोरमा देवी ने कहा की वे सीएम नीतीश कुमार से जाकर मुलाकात करेगी और अपनी अपने बेटे रॉकी यादव और पति बिंदी यादव के बारे में उनसे
बात करेगी | उन्होंने कहा की नीतीश कुमार महिलाओं का बहुत आदर करते है | उनपर मुझे पूरा भरोसा है ,वे जरूर हमारी बात समझेगे | मेरे परिवार को जरूर न्याय मिलेगा मनोरमा ने कहा की अब में बाहर आ गई हु और अब अपने परिवार के लिए न्यायालय में गुहार लगाऊगी ,मुझे न्याय
प्रकिया पर पूरा भरोसा है



