
दरभंगा। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। जिस प्रकार कोई माता-पिता अपने संतान का सरंक्षण करता है उसी प्रकार हमें पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में पहल करनी चाहिए । उक्त बातें दरभंगा ज़िला के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सह ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अबसर पर ज़िला बिधिक सेबा प्राधिकार के तत्वाधान में स्थानीय न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा की लोगो को पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इस अबसर पर ज़िला जज सहित अन्य न्यायिक पदधिकारियों ने न्यायालय परिसर में बृक्षारोपण किया। मौके पर परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार, प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय अपर ज़िला एवम् सत्र न्यायाधीश ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार मालवीय,ज़िला बिधिक सेबा प्राधिकार के सचिब सह अवर न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विद्या सागर पाण्डेय,एसीजेएम आसुतोष खेतान, ठाकुर अमंन कुमार, राजेश कुमार द्विबेदी, एसडीजेएम रजनीश रंजन, एसडीजेएम बिरौल बी के सिंह, मुंसिफ प्रथम आनंद अभिषेक, अमित कुमार,न्यायिक दंडाधिकारी श्री कुलदीप, रवि पाण्डेय,शमीम रज़ा, राकेश कुमार राकेश सहित ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार एवम् न्यायालय कर्मी उपस्तिथ थे।

