उनको सन्मति दे भगवान ,
हे बजरंगबली ! विनती सुन लो हमार ….
जमशेदपुर।
स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी से बैठाए गये अस्थाई कामगारों पर दर्ज़ गलत मुकद्दमें की निष्पक्ष जाँच तथा मारपीट एवं श्रम कानूनों के उल्लंघन के दोषी कंपनी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर विधि संवत कार्यवाई की माँग लिए बीते एक महीनों से ‘मज़दूर सत्याग्रह’ चला रहे भोजपुरी नवचेतना मंच के नेता अप्पू तिवारी तथा समर्थन कर रहे भाजपा नेता दिनेश कुमार ने सत्याग्रह अभियान को आगे बढ़ाते हुए संवेदनहीन कंपनी प्रबंधन एवं जमशेदपुर पुलिस को सद्बुद्धि की कामना करते हुए मंगलवार शाम गोलमुरी हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया । पाठ के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से भाजपा नेता दिनेश कुमार , भोजपुरिया नेता अप्पू तिवारी ने सम्मिलित होकर श्रमिकों के हित में कंपनी प्रबंधन की बुद्धि और विचारों में दया व नम्रता देने हेतु ईश्वर से कामना की । इस दौरान गंभीर आरोप लगाकर काम से बैठाए गये श्रमिकों ने भी पूजा में शामिल होकर प्रबंधन के सद्बुद्धि की कामना की । मौके पर मीडिया को संबोधित करने के क्रम में भोजपुरिया नेता अप्पू तिवारी ने कहा की सत्य परेशान की जा रही है , किंतु हारेगी नहीं । ईश्वर प्रार्थना सुनकर अवश्य हीं भ्रष्ट कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों का बुद्धि परिवर्तित करेंगे और मज़दूर सत्याग्रह सफ़ल होगी । कंपनी मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की अधर्म ( मज़दूर विरोधी नीतियों ) पर धर्म ( सत्याग्रह अभियान ) की जीत निश्चित है । वार्ता से कन्नी काट रहे कंपनी प्रबंधन पर व्यंग्य कसते हुए दिनेश कुमार ने कहा की हम वार्ता के माध्यम से विवाद निपटारे के पक्षधर हैं किन्तु अपने हीं जाल में फँस रही कंपनी अब वार्ता से भी डर रही है । ऐसे में कंपनी जिस भाषा ( आंदोलन ) में समझे हम हर चाल का ज़वाब देने को तैयार हैं क्यूंकि किसी भी कीमत पर कामगारों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता । आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिनेश कुमार , अप्पू तिवारी , शिक्षाविद त्रिपुरा झा , अधिवक्ता विनीता मिश्रा , युवा नेता रजनीश सिंह के अलावे उमाशंकर सिंह , राजकुमार पांडेय, अंकित आनंद, कुमारेश उपाध्याय, शालिग्राम मिश्रा , अखिल पांडेय , आनंद पांडेय, विजय पांडेय, विजय ओझा , धर्मवीर कुमार , संजीव ठाकुर , कृष्णा दास , मस्त कुमार सिंह , कृष्ण मोहन सिंह , कामेश्वर प्रसाद वर्मा , दिलीप कुमार , विकास कुमार , दीपक सिंह , विकास कुमार , अरविन्द ठाकुर , अनीश कुमार , अजय कुमार , अजय दुबे समेत अन्य मौजूद रहें



