राजेस तिवारी
पटना | सुबह चार बजे पटना से कुछ दूर बख्तियारपुर स्टेशन के करेता हाल्ट के पास कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लुटेरे घुस
आए और लूटपाट की उन्होंने यात्रियों को जमकर पीटा लुटेरे हथियारों से लेस थे और यात्रियों को निशाना बनाते हुए उन्होंने ट्रेन
की तीन बोगियों में लूटपाट की | लुटेरों ने यात्रियों का कीमती सामान लूट लिया | घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन की स्काट पार्टी बोगी में आ पहुंची और लुटेरों को दबोचने की कोशिस की तो लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमे एक महिला घायल हो गई स्काट पार्टी और लुटेरों के बीच कुछ देर तक फायरिंग हुई लुटेरे फायरिंग करते हुए ट्रेन से कूदकर भाग खड़े हुए | घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लुटेरों की फायरिंग से घायल महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है रेल एसपी जितेन्द्र मिश्र ने बताया लुटेरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा |



