➡दिल्ली में दर्जी का कामकर बेटी को पढाया पिता मो रब्बाव ने
➡मां शाईस्ता प्रवीण है आशा कार्यक्रता
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
कहा गया है कि अगर जज्वा व जुनून हो तो आसमान में भी सुराक किया जा सकता है बस तवियत से एक पत्थर भर उछासने भर कि देरी होती है। इस कहानी को सही साबित किया है बख्तियारपुर बस्ती निवासी मो रब्बा की बेटी तैयब्बा प्रवीण ने। इंटर कला की परीक्षा में सुबे में चौथा स्थान लाकर सहरसा जिला सहित सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल का मान बढ़ाया है। इंटर कला की परीक्षा में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के नगर पंचायत के बस्ती निवासी मो रब्बान की पुत्री तैयब्बा प्रवीण ने सूबे मे चौथा स्थान लाकर मा-पिता सहित जिला वअनुमंडल का नाम रौशन कर दिया। पिता दिल्ली में दर्जी का काम करता है तो मां सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ता है। साधारण परिवार में पढी तैयब्बा प्रवीण के इस सफलता से जहां मां शाईस्ता प्रवीण सहित आसपास के लोगो में खुशी थीं वही आने जैसे वाले सभी लोग एक ही बात कह रहे थे कि अब बेटी बेटी में कोई फर्क नही रहा।जैसे ही लोगों को खबर मिली की राज्य में चौथा स्थान तैयावा को मिला है आसपास के अलावे कई लोग बधाई देने आने लगे। मां खुशी से झुम उठी बेटी की इस सफलता से वही बेटी ने भी मां को गले लगी कर अपना खुशी का इजहार करने से नही रोक सकी,वही मां बेटी को एक सिकवा था कि इस ऐतिहासिक मौके पर उनके पिता मो रब्बान यहां मौजूद नही है। बचपन से मैधावी रहे प्रवीण की इच्छा आगे की पढाई कर आइएएस बनने की है वे कहती है कि देखना में एक दिन आईएएस बनकर अपने राज्य का नाम रौशन जरूर करूगी।वर्ग एक से 8 तक की पढाई गांव के ही मध्य विद्यालय फकीरटोला में किया। उसके बाद प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सिमरी बख्यितारपुर से मैट्रीक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर इंटर की परीक्षा डीसी काॅलेज सिमरी बख्तियारपुर से दे सूबे में चौथा स्थान प्राप्त कि, रौल नम्बर 30375 एवं अंक 398 है। इस मौके पर अपने छात्र की इस कामयावी से गदगद डीसी काॅलेज के प्राचार्य जियालाल यादव भी बच्चे को इस मौके पर बधाई देने पहुंचे। खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केशर ने बच्ची को बधाई देते हुए कहा कि उन्हौने जिले का नाम रौशन किया है। कम संसाधन के बाबजूद पढाई कर सूबे में चौथा स्थान लाई उनके माता-पिता को मेरे तरफ से बधाई। छात्रा की इस कामयाबी पर नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा कुमारी गुप्ता, उपाध्यक्ष रौषन आरा, पूर्व मुख्यिा मो फिरोज आलम, मो मोजाहिद आदि ने शुभकामनाए दिया हैा।



