जमशेदपुर।
सुदरनगर थाना क्षेत्र के युसिल खादन मे हादसा की सुचना के बाद जमशेदपुर के सासंद विधुत वरण महतो टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे । सासंद विधुत वरण महतो ने घायलो से मिलकर उनका हालचाल जाना । सासंद ने डाक्टर से सभी घायलो लोगो के बारे मे जानकारी ली। उन्होने टाटा अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलो को उचित ईलाज कराने को कहा।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते सासंद विधुत वरण महतो ने कहा कि यह घटना प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई। उन्होने कहा कि इसके लिए वे इसके लिए जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की वे मांग करेगे। उन्होने कहा कि किस आधार पर वहा पर सुरक्षा की अनदेखी करते हुए काम किया गया इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होने कहा कि वे इस मामले को लेकर राज्य के मुखिया रघुवर दास से मिलेगे। ताकि इस प्रकार की घटना पुनर्विती न हो। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर युसील के एम डी से कह दिया गया है कि इस घटना मे जो भी परिवार की क्षति हुई है। उसके बदले प्रंबधन मृतक के आश्रितो को उचित मुआवजा दे। इसके अलावे घायलो का ईलाज सही ढंग से हो।




