आँगनबाड़ी की छात्राओं को उपहार स्वरुप दी अध्ययन सामग्री।
जमशेदपुर। पिछले वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ श्बेटी बचाओ, बेटी पढाओश् अभियान का आज एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के उप समाहर्Ÿाा संजय कुमार ने आज दोपहर एम0जी0एम0 अस्पताल पहुँच कर आज जन्मी 5 नवजात बच्चियों के माता-पिता/अभिभावक को फूलों के बुके देकर बधाई दी और कहा कि वे लोग भाग्यशाली हैं जो उनके परिवारों में आज एक पुत्री के रुप में नये मेहमान का आगमन हुआ है। कहा कि बेटियां किसी मायने में बेटों से कमतर नहीं हैं, बल्कि आज हर क्षेत्र में बेटियां ही बेहतर प्रदर्शन कर रही हंै। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वे सुकन्या योजना के तहत् अपनी-अपनी बेटियों का खाता जरुर खुलवायें। उन्होनें सभी नवजात बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि ये बेटियां हमारे देश की भविष्य हैं अतः उनकी पढाई-लिखाई एवं पोषण के मामले में अपने स्तर पर कोई कसर न छोड़ें, साथ-ही बेटियों के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरुक रहें। इस अवसर पर बच्चियों की माताएँ सुनिता सिंह, शबाना खातून, संजू पाल के अलावा अस्पताल कर्मी डा0 फिरोज निजामी, सिस्टर पापिया मुखर्जी, साविन्दर कौर, सुजाता देवी एवं प्रमोद कुमार दीक्षित मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर बेटी पढाओ मुहिम की जागरुकता हेतु उप समाहर्Ÿाा संजय कुमार ने जमशेदपुर के आँगनबाड़ी केन्द्र सं0-55 में पहंुच कर वहां उपस्थित सभी बच्चियों को काॅपी, पेंसिल आदि अध्ययन सामग्री उपहार स्वरुप दी। साथ ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों से कहा कि वे लोग अपने बच्चों को नियमित रुप से आँगनबाड़ी या विद्यालय जरुर भेजें। इस अवसर पर आँगनबाड़ी केन्द्र पर सहायिका रजनी टोप्पो के अलावा रमेश नाग, सुकराम लकड़ा, ठेमा कच्छप, संतोष लकड़ा आदि मौजूद थे।



