
गम्हरिया।
—–
औद्योगिक क्षेत्र स्थित यमुना बाँध में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदूषित पानी बहाने तथा एक कंपनी द्वारा फ्लाई ऐश डम्पिंग किए जाने का आसपास के बस्तीवासियों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान गोराईपाड़ा, नामोपाड़ा, काराकाटा समेत अन्य बस्तियों के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर बस्तीवासियों ने बताया कि इस तालाब में पूरे बस्ती के लोग स्नान करते हैं तथा पुजा-पाठ के दौरान यहीं से लोग पानी लेकर उपयोग करते हैं। किन्तु कंपनियों द्वारा प्रदूषित पानी बहाए जाने से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक कंपनी द्वारा तालाब के पास ही फ्लाई ऐश डम्पिंग किया जा रहा है जिससे पानी और प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने आयडा से कंपनी के प्रदूषित पानी के बहाव हेतु अलग नाला का निर्माण कराने की मांग किया है। बस्तीवासियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर इस तालाब में प्रदूषित पानी के बहाव को तथा फ्लाई ऐश डम्पिंग को बन्द नहीं कराया जाता है तो वे आयडा का घेराव करेंगे। इस मौके पर सुभाष गोराई, सुबोध गोराई, मनोरंजन बेज, निमाई मंडल, मेघनाथ कैवर्त, रवि सीट, भागीरथ गोराई, रामचन्द्र पंडा, अशोक मंडल, मिथुन गोराई, सरोज गोराई समेत काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।


फोटो- तालाब में जा रहा गंदा पानी दिखाते बस्तीवासी
जिला उपाध्यक्ष ने किया बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत
गम्हरिया
—–
पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा लिए गए निर्णय का जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इसी तरह की पहल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी करनी चाहिए ताकि जमीनी स्तर से लेकर केन्द्रीय स्तर तक पार्टी की मजबूती बरकरार रहे। इससे अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी एवं सांसद सह पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मनोबल ऊँचा होगा तथा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीति को सड़क से संसद तक सरकार को घेरने में एक सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में कांग्रेस परिवार में भी एक उत्साहपूर्वक माहौल बनेगा जिसका असर आने वाले दिनों में कई राज्यों के चुनाव में पर पड़ेगा।
गम्हरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया लड्डू वितरण
गम्हरिया
—–
भाजपा प्रखंड कमेटी की एक बैठक राजस्थान भवन में प्रखंड अध्यक्ष विद्यासागर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरा होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान केन्द्र सरकार के दो वर्ष पुरे होने की खुशी में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण भी किया गया। इस मौके पर गणेश महतो ,प्रमोद पाठक ,रमेश कुमार, अमरेश गोस्वामी, अजीत सिंह, लालचंद महाली, मनोरंजन सिंह, बिनोद झा, मुन्ना मंडल, अनिल सिंह, विनय सिंह, संतोष तिवारी, अमित सिंह, उर्मिला महतो, अखिल सिंह, प्रभात रंजन, शशिधर महतो समत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

