जमशेदपुर ।
परसुडीह थाना क्षेत्र के विवेक फ्लैट के तीसरे तल्ले में सीढ़ी पर चढ़ने के क्रम में एक महिला के गले से सोने का चैन अंगूठी हाथ का सोना का चूड़ी की छिनतई का मामला प्रकाश मे आया हैष वही महिला के द्वारा पीछा करने पर आरोपी द्वारा अपना स्कुटी छोड कर फऱार हो गया है। पुलिस ने उसकी स्कुटी को जब्त कर थाना ले आई है और मामले की छानबीन कर रही है।
इस सर्दभ मे पिड़ीत महिला ने बताया कि उसके घर मे एक युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था। आज दोपहर मे जब मै सीढी चढने के क्रम मे मेरे गले का हार सहित अन्य डरा धमका छीन कर भाग गया । बाद मे मेरे द्वारा चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग आए औऱ फ्लैट के नीचे उतरे तो देखे कि वह अपनी स्कुटी सर्टाट कर रहा है। हमलोगो के हल्ला करने पर वह भाग गया ।
इस सर्दभ मे परसुडीह थाना प्रभारी बीके चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।आरोपी का स्कुटी को जब्त कर लिया गया है अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



