जमशेदपुर।
स्थानिय निती के विरोध मे 14 मई झारखंड बंद के दौरान जे एम एम कार्यकर्ताओ को झुठे मुकदमे मे जेले भेजे जाने का विरोध स्थानिय कमेटी के द्वारा किया गया है। इस मामले को लेकर जिला कमेटी वहारागोड़ा के विधायक कुणास षाडंगी के नेतृत्व मे उपायुक्त से मिल कर विरोध जताते हुए एक ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि एक साजिश के तहत जे एम एम के कार्यकर्ताओ को झुठे केस बनाकर जेल भेजा जा रहा है। इस लिए इस मामले को लेकर जिला के उपायुक्त गभीरता से ले 24 मई तो फैसला ले नही तो जे एम एम एक बार फिर जोर दार अंदोलन करेगा।
इस सर्दभ मे विधायक सह झारखंड मुक्ती मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल षांडगी ने कहा कि 14 मई को जो जे एम एम के द्वारा बंदी कराया गया था वह बंद बिल्कुल शांती पुर्वक था जनता ने खुद इस बंद का समर्थन किया था। एक दो जगहो कुछ शरारती तत्वों ने इस बंदी के नाम पर आगजनी और तोड़ फोड़ की थी। जिसका ठिकरा जिला प्रशासन ने जे एम एम कार्यकर्ताओ पर फोड़ दी। प्रशासन अपनी असफलता को नही दर्शाना चाहती है और जे एम एम कार्यकर्ताओ झुठे केस कर उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। पार्टी इन मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। औऱ इसी मामले को लेकर जे एम एम की जिला कमेटी ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर कहा कि वे इस मामले की जांच करे और जो बिना दोष के कार्यकर्ता को पुलिस ने पकड़ा है उस रिहा करे । अगर जिला प्रशासन 24 मई तक इस मामले मे कोई निर्णय नही लेता है तो सरकार इस मामले के खिलाफ जोरदार अंदोलन करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानिय जिला प्रशासन पर होगी।




