
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी का दुकान नहीं तोड़ने दिया जायेगा। अगर दुकान टूटेगी तो पप्पू की लाश पर। रेल प्रशासन पहले उन गरीबो को जगह द्वारा फिर दुकान। को तोड़े। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर मॉल गोदाम रोड में स्थित दुकान को किसी भी कीमत पर तोड़ने में अडिग रेल प्रशासन को उस समय अभियान को रोकना पड़ा जब पप्पू यादव ने इस मामले में रेल विभाग से बात किया। सांसद पप्पू यादव ने कहा की इस मामले में सभी व्यपारी, रेल के अधिकारी आपस में बैठकर बात करेंगे तब कोई रास्ता निकल जायेगा।
सौंदर्यकरण के नाम पर रेल कर रही है विगत छह माह से परेसान- रेलवे सौंदर्यकरण के नाम पर विगत छह माह से दुकानदारो को परेसान कर रही है। जब मन होता है रेल प्रसाशन के लोग पहुच तोड़ने का धमकी देते है। दिसम्बर माह में भी भीषण ठण्ड में भी कई का दुकान तोड़ रेल दिया था। इस मामले में सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की पहल क्व बाद मामला शांत हुआ था।



