जमशेदपुर।
अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने जमशेदपुर के धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी को गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर जमशेदपुर चर्चा का केन्द्र बन गया है। वैसे यहां पहले भी आइएम, सिमी, बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के कई युवको के तार जुड़े पाए गए हैं। सीरियल ब्लास्ट में भी झारखंड के युवकों की भूमिका रही है। सम्मी के बारे मे बताया जाता है कि हाल ही के दिनो मे ओड़िसा से गिरफ्तार कटकी का सहयोगी की भुमिका निभाता रहा है। बताया जाता है कि कटकी के कहने पर ही सम्मी ने आतंकी की ट्रेनिग ली थी फिलहाल पुलिस को झाऱखंड से कुछ और लोगो की तलाश है।वैसे जिला पुलिस इस मामले मे कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
4 जनवरी तक सम्मी शहर मे था गिऱफ्तारी की भनक लगते ही वह फरार हो गयाः एस एस पी
हरियाणा पुलिस ने शहर के अब्दुल सामी को गिरफ्तार के मामले को जिला पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। इस मामाले मे जिला के एस एस पी अनुप टी मैध्यु ने बताया कि दिल्ली और झारखंड पुलिस का छापा एक सप्ताह पहले जमशेदपुर के कई ठिकानों पर पड़ा था। दिल्ली ए टी एस की स्पेशल टीम शहर आई थी और उन सभी युवकों की तलाश कर रही थी, जिनके नाम कटकी ने लिए थे। लेकिन सम्मी को जैसे ही जानकारी हुई तो वह य़हां से 3-4 जनवरी को फऱार हो गया। उन्होने कहा कि ए टी एस टीम और ओडिसा पुलिस से जिला पुलिस सर्म्पक मे है। उन्होने कहा कि वैसे सुरक्षा की दष्टिकोण कई बातो को नही बताया जा सकता है।
पिता ने बताया के बेटा निर्दोष है साजिश के तहत फँसाया गया
पकडे गए अब्दुल समी के पिता अब्दुल सत्तार ने बताया कि उसका तीन बेटे है दो बेटा व्यवासाय करता है जबकि अब्दुल समी बेरोजगार है और फिलहाल करीम सिटी कॉलेज मे द्रितीय वर्ष का छात्र है उन्होने कहा कि सम्मी बिल्कुल निर्दोष है । उसे साजिश के तहत फँसाया गया है। उन्होने कहा कि मेरा बेटा सात-आठ लोगो के साथ 10 दिन पहले यहां से जमात के लिए ऩिकला था। उन्होने कहा कि मुझे विश्वास नही हो रहा है कि मेरा बेटा इस प्रकार का काम किया होगा। वह कॉलेज समय से आना जाना करता था। आज अचानक उसके पिता को दिल्ली से एक अधिवक्ता का फोन आया जिसमें कहा गया की आपके बेटे को गिरफ्तार किया गया है और इसकी पुष्टि उन्होंने टीवी पर आ रही अब्दुल की फोटो के बाद हुई। उन्होंने बताया की उनके बेटे का पासपोर्ट तक नहीं बना है और उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।
क्या कहते है पड़ोसी
सम्मी के मामले मे पड़ोसियो की अलग अलग राय है। पडोकी लरेज खान ने कहा कि यह लड़का काफी शरीफ है यह जिस से भी मिलता था सिर्फ दुवा सलाम ही करता था , यह पांचो समय का नवाजी लड़का है । यह ज्यादा तर पैजामा और कुर्ता पहनता है और तब्लीक जमात के लोगो के साथ रहता है। ,तरेज खान ने कहा कि इस से पहले भी रांची से एक को आतंकी कह कर गिरफ्तार किया गया था वो साफ़ बरी हो गया दूसरा जमशेदपुर से ही कुछ साल पहले एक आतंकी नुर को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था जो आज बरी हो के जमशेदपुर मे रह रहा है । सिर्फ मुस्लिम होना ही तो गुनाह नहीं है , हम मुहले वालो का विश्वास है समी निर्दोष होकर रिहा होगा
वही रौशन रशीद ने कहा कि शहर का यह धतकीडीह का ईलाका आज शर्मसार है। इस साफ सुथरे इलाके मे एक आतंकवादी रहता था । यह सोच हमलोग परेशान है । सम्मी के पुरा परिवार के लोग इस इलाके मे दो साल पहले आया । यहां के लोगो से ज्यादा लेना देना किसी लोगो से नहीं था। लेकिन फिर भी पुरे मामले की जांच होनी चाहिए ।
सम्मी के भाई अब्दुल सईद ने कहा कि मेरा भाई जमात मे जाता है और उसकी गिरफ़्तारी भी जमात के बीच ही हुई है । मेरा भाई मेंटली और फिजिकली अनफिट है । वो एक मच्छर नहीं मार सकता है हम उसको बचपन से जानते है उसका पहनावा के कारण ही उसको गिरफ्तार किया गया है । वो बरी होगा जल्द से जल्द।
सोमवार को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तारी हुई थी।
गौरतलब है कि सोमवारो को देर शाम को आतंकी संगठन अल कायदा से सांठ गाठ के आरोप में हरियाणा के मेवात से अब्दुल शामी को गिरफ्तार किया गया था।
पुछताछ के आधार पर पता चला कि पकड़ाया व्यक्ति जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह के रोड नंबर –02 के रहने वाले टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी अब्दुल सत्तार का पुत्र है। धतकीडीह के रोड नंबर – 02 में ए. के. रेसीडेंसी के दूसरे तल्ले पर भाड़े के मकान में इनका पूरा परिवार रहता है
