एक ही बस मे तीन लोग हुए नशा खुरानी गिरोह के
छपरा से टाटा आने वाली बस की घटना
जमशेदपुर।
मशरख( छपरा) से टाटा आने वाली रौशन बस से शनिवार की सुबह एक बस से तीन लोगो को बेहोशी हालात मे उतारा गया। बस स्टैण्ड के टी ओ पी मे मौजुद पुलिस कर्मीयो की मदद से तीनो को एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया । जहा एक हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहोशी हालात उतारे गए एक की पहचान विनोद कुमार ( अमनौर छपरा और दुसरे की पहचान अभिषेक ( रांची के रहने वाले के रुप मे की गई है। और तीसरे के परिजनो ने उसे बेहोशी की हालात मे टी एम एच मे ले गया।
इस सर्दभ मे अभिषेक कुमार ने बताया कि वह हाजीपुर से रांची जाने के लिए रौशन नाम के बस मे बैठा। कोडरमा मे लाईन होटल मे खाना खाने के बाद वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गया। उसके बाद उसके बगल वाला व्यक्ती ने कोल्ड ड्रीक जबरदस्ती पीला दिया। होश आया तो अपने आप को अस्पताल मे पाय़ा।
