:
जमशेदपुर ।स्थानिय निति के विरोध मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा किया गया झारखंड बंद का छिट फूट घटनाओ को छोड़ कर बंद शाति पूर्ण रहा।प्रशासन के लाख दावे के बावजूद बंद समर्थको मानगो मे खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया ।वही टाटा मोर्टस के कर्मचारीयो को लेकर जा रही बस मे बंद समर्थको के द्वारा पत्थर बाजी की गई ।जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया।जिसका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वही एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर आंध्रप्रदेश से पटना जा रहे ट्रक पर पर बम समर्थकों ने हमला कर दिया जिससे तील लोग घायल हो गए.।तीनों घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है ।जहां उनका इलाज चल रहा है.। तीनों आंध्र प्रदेश के रहनेवाले हैं.।वही जिला पूलिस ने कई बंद समर्थको को गिरफ्तार किया है।शहर मे बंद का असर देखा गया । दुकाने , पेट्रोल पंप , बाहर जाने वाली बसे नही चली। बंद को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा रैफ की भी तैनातगी की गई थी।
वही पुरे जिले मे बंद पर जिला के उपायुक्त एस एस पी एस पी ( सीटी) और ग्रामीम सहित बंद को देखते हुए सुबह से ही मुस्तैद दिखे। [ग्रामीण एस पा ने पुरे ग्रामीण क्षेत्र का ज्याजा लिया उन्होने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दे सब जगह स्तिथि कण्ट्रोल में और शांति पूर्ण हे। उन्होने कहा कि पुरे ग्रामीण क्षेत्रो से लगभग 500 से ज्यादा वंद समर्थक गिरफ्तार किये गए।
वही पटमदा के डी एस पी अमीत कुमार ने कहा कि एम जी एम थाना के एन एच 33 पर किसी भी ट्रक पर बम नही फेका गया है। जो भी बाते सामने आई है वह गलत है। उन्होने कहा बंद समर्थको के द्वारा ट्रक के चक्का मे आग लगाया गया था। ट्रक मे आग लगने के कारण ट्क के केबिन मे रखे समान निकालने के चक्कर मे दोनो को चोट लगी है।
वही बहरागोड़ा -बड़सोल थाना क्षेत्र मे झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा । अधिकांश दुकाने बंद दिखी । NH 6 ,33 पर बाहनो का आवागमन जारी रहा ।
