जमशेदपुर ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य विपक्ष के द्वारा अगामी 14 मई को स्थानीय निति को लेकर झारखंड बंद को राज्य सरकार काफी गंभीरता से ले रही है।इसका अदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मूख्य सचिव प्रतिदीन हर जिले के विडीयो काफ्रेसिग कर इस पर रिपोर्ट ले रहे है।यही नही राज्य सरकार ने अखबार के माध्यम से विज्ञापन देकर बंद करानेवालो को सचेत कर रही है।इसके लिए आज राज्य सरकार ने कई अखबारों को विज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन के माध्यम से लिखा गया है कि बंद मे तोड़ फोड़ और हिसा की इजाजत सरकार किसी ही हालत मे नही देगी ऐसा करने पर संपति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई किया जा सकता है।जिसमें निजी या लोक संपति को नुकसान पहूचाने पर जुर्माना सहित 6 माह एवं अधिकतम 10 साल का सश्रम कारावास हो सकता है।इसके अलावे भी कई प्रावघान है। वही बंदी को देखते हूए पूर्वी सिहभूम के जिला प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियाँ शूरू कर दी है।उपायुक्त डा अमिताभ कौशल खूद पूरे मामले को देख रहे है ।उन्होंने जिले सारे पूलिसकर्मी के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश भी जारी किए है।उन्होंने सभी को बंद कड़ाने वालो पर सख्ती से निपटने का आदेश दिया है।वहीं जिले के एस पी (सी टी) चंदन झा ने पुलिस लाईन मे माक ड्रील कर बंदी की तैयारी कर ली है।
इस सदर्भ मे जिले के उपायुक्त ने कहा कि 4 मई को कुछ सगठन औऱ दलो के द्वारा के द्वारा बंदी का आहावन किया गया है। उस सबंध मे विधी व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिको को किसी प्रकार का परेशानी का सामना नही करना पड़े। उसे देखते हुए पुरे जिले को दो भागो मे सवंदनशील और दुसरे अतिसंवेदनशील में बांटा जा रहा है। सभी स्थानो मे मजीस्ट्रेड के साथ पुलिस बल तैनात किये जाएगे।
उन्होने कहा कि बडे पैमाने पर विडीयॉ ग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि कही भी अगर कोई घटना होती है। तो विडीयो ग्राफी के आधार पर एफ आई आर भी नाम के साथ थानो मे किये जाएगे। उन्होने कहा कि ये एफ आई आर आई पी सी के तहत की जाएगी ताकि कानुन के तहत बंद कराने वालो को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उन्हेने कहा कि अनुमंडल पदाघिकारी के द्वारा बंदी कराने वाले या जिन्होने ने भी समर्थन की घोषणा की उन्हे पर्सनली नोटिस दिया गया है। उन्हे कह दिया गया है कि किसी भी परिस्थीति मे दुकान बंद कराने का अधिकार आपको नही है अगर फिर भी अगर आप बंद कराने निकलते है तो जिला प्रशासन के द्वारा आप पर कानुन संगत कार्रवाई करेगी।




