जमशेदपुर।
साकची बाजार मे अवैध रुप से दुकान लगाने वाले मंगलाहाट के दुकानदारो ने पुर्नवास की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यलय मे जोरदार प्रर्दशन किया । प्रर्दशन के उपरांत पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के नेतृत्व मे एक ज्ञापन उपायुक्त को सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत साकची बाजार से दुकानदारो को 6 माह पुर्व हटा दी है। लेकिन उनलोगो के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक नही कीगई है। जिससे कई परिवार भुखे रहने को विवश है । लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक इस मामले मे अभी तक कोई ,सकरात्मक कार्रवाई नही की गई है।
वही इस मामले मे पूर्व विधायक सह कॉग्रेसी नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर दस दिनो के अंदर जिला प्रशासन के द्वारा कोई सकारत्मक पहल नही की जाती है तो इस मामले को लेकर जोरदार अंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी।
गौरतलब है कि 6 माह पूर्व जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत साकची बाजार मे फुटपाथ मे लगने वाले दुकानो को जिला प्रशासन के द्वारा हटा दिया गया था।
