महेंद्र प्रसाद, सहरसा
वालावहाट ओपी के गल्फारिया गांव में डायन का आरोप लगाकर महिलेव सहित पांच को पीट पीट कर घायल कर सिया। मारपीट करने वाले पडोसी ही है।
लगभग एक वर्ष पूर्व मृत महिला को डायन कहकर उनके पुत्रो एवं परिवार वालो को प्रताड़ित करने का विरोध करने पर वालावहाट ओपी के सरोजा पंचयात के गल्फारिअ गांव में मारपीट में आधा दर्जन जिसमे महिला भी सामिल है, घायल हो गया। घायलो का सिमरी बख्तियारपुर में इलाज़ किया जा रहा है।
घटना के सम्बन्ध में घायल ने बताया की गल्फारिया निवासी रविन्द्र शर्मा के माँ की मृतयु लगभग एक वर्ष पहले हो गयी थी। अभियुक्त योगेन्द्र शर्मा, महेश्वर शर्मा सहित अन्य मृतक के नाम लेकर गांव सहित सगे सबंधी में बदनाम करता था। इसी बदनामी से तंग आकर रविन्द्र शर्मा ने गांव में पंचयात बुलाई। पंचयात में पहले दिन जयदा पंच नहीं आने के कारन पंचयात नहीं हो सका। दूसरे दिन सोमवार को दुवारा पंचयात बेठी। जिसमे अभियुक्त को बुलाने पंचयात के दुवारा आदेश हुआ। बुलाने घायल जयचंद शर्मा जब गया तो उसे गालीगलौज करने लगा। जब हम गाली देने से मन किया तो रड से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। उसे बचने उनके भाई इन्दल शर्मा एवं लालन शर्मा गया तो उसे पिट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस मारपीट की घटना में दो महिला सुनीता देवी, रेनू देवी भी जख्मी हो गया। थाना में दिए आवेदन में योगेन्द्र शर्मा, महेश्वर शर्मा सहित 5 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जवकि इसी मारपीट में दूसरे पक्ष के महेश्वर शर्मा, मिथलेश शर्मा भी घ्याल हो गया है।
दो दिन तक होती रही डायन के नाम पर पंचयात- मृतक महिला के पुत्र रंजीत शर्मा को बहुत पहले से ही डायन के नाम आर उसे प्रताड़ित कर रहा था। रंजीत के पडोसी ही है ये सब घायल। जब लोगो की प्रतारणा से तंग आ गया तो रंजीत ने गांव में पंचयात बठै। रंजीत ने बताया की अभियुक्त महेश्वर शर्मा की पत्नी भक्तिनि है। भक्तिनि बुधियार देवी ही सरे जगह मेरी माँ के वारे में डायन का दुस्प्रचार किया। हम जहा भी जाते तो हमे प्रतारणा ही मिलती है।
