
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री रघूवर दास के एक कार्यक्रम मे अचानक आई तेज आघी के दौरान उनके लिए बनाए पंडाल गिरने कार्यकरताऔ और पुलिस के जवानो के पकड़ कर बचा लिया। हालाकि एक समय तो ऐसा लगा कि पंडाल गिर जाएगा। उस वक्त स्टेज मे मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा सासंद विधुत वरण महतो , पोटका के विधायक मेनका सरदार सहित झारखंड सरकार के विधुत विभाग के कई अधिकारी जिले के उपायुक्त एस एस पी भी पंडाल मे मौजुद थे । हालाकि इस दौरान कोई अप्रिय नही घटी । इस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार के विकास की गाड़ी कोई भी आंधी नही रोक सकती।
हुआ यू कि शहर के बागुनहातू स्टेडियम मे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा R-APDRP PART-B स्कीम के तहत 279.52 करोड़ योजना का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी मुख्यमंत्री रघुवर दास थे। शाम के चार बजे कार्यक्रम की शुरुआत होना था। साढे चार बजे मुख्यमेंत्री पहुंचे । अभी कार्यक्रम की शुरुआत ही हुई थी कि अचानक जोरदार धुल भरी आंधी आ गई । जिससे दर्शको के पंडाल सहित स्टेज हिलने लगा। एक बार तो लगा कि पंडाल गिर जाएगा। लेकिन कार्यकर्ता और वहां मौजुद पुलिस के जवानो ने पंडाल क बांस को पकड़ गिरने नही दिया।


