जमशेदपुर।
दिल्ली के तिहाड़ जेल मे बंद अलकायदा से संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी और घातकीडीह के रहने वाले अब्दुल समी को जिला पुलिस की टीम ने रिमांड पर लेकर शहर सोमवार को देर रात पहुंची । उनके साथ दिल्ली पुलिस भी साथ थी। रात भऱ दोनो को कड़ी सुरक्षा मे बिष्टुपुर थाना रखा गया। आज सुबह दोनो संदिग्ध आतंकी को कड़ी सुरक्षा मे जमशेदपुर न्यायलय लाया गया । वहा कुछ कागजी प्रकिया किये जाने के बाद दोनो को मेडिकल के लिए एम जी एम अस्पताल लाया गया । जहां मेडिकल चैकअप होने के बाद दोनो को एक बार न्यायालय ले जाया गया । दोनो को सी जी एम सी के तिवारी के न्यायालय मे पेश किया गया। न्यायालय ने दोनो को जिला पुलिस को सात दिन तक रिमांड देने का फेसला सुनाया।फिलहाल दोनो को जेल भेज दिया गया है।
हरियाणा से गिरफ्तार हुआ था सम्मी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अब्दुल सम्मी को हरियाणा के मेवात से 18 जनवरी को गिरफ्तार किया था। स्पेशल टीम ने जब उससे पुछताछ की थी तो पता चला कि वह जमशेदपुर के घातकीडीह रहने वाला था. स्पेशल टीम के रिर्पोट पर जिला पुलिस ने छापामारी कर दो संदिग्ध धातकीडीह से अब्दुल मसुद और पुरुलिया रोड से मोहम्मद समीम को भी गिरफ्तार किया था। इन पर भी आरोप है कि ये लोग भी अलकायदा के लिए काम करते है। उस समय इन लोगो के पास से अलकायदा के संबधित कुछ संदिग्ध पुस्तक अकबार की कटिग बरामद किया गया था। उसी आधार बिष्टुपुर के तत्कालिन थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार के बयान पर अब्दुल सम्मी, अब्दुल मसुद मोहम्मद समीम और अब्दुल रहमान कटकी पर मामला दर्ज किया गय़ा था।
गौरतलब है कि अब्दुल कटकी और सम्मी पर अलकायदा से जुड़े होने का आरोप है दोनो ने अलकायदा के लिए देशभर मे नेटवर्क फैलाने का काम करते है।
