Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-गांव बदला तो बदलेगा देश- मोदी
Top Stories

जमशेदपुर-गांव बदला तो बदलेगा देश- मोदी

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 25, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

दिल्ली नहीं है देश, देश बसता है गांव में
आजादी के बाद से गांवों और शहरों के बीच बढ़ रही खाई
जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत गांव में सशक्त भारत की अपनी परिकल्पना को यहां देशभर से आए जनप्रतिनिधियों के साथ साझा किया। 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर की गर्मी में लगभग 45 मिनट का उनका भाषण पंचायतों के विकास, गांवों के सशक्तिकरण और सक्रियता पर केंद्रित रहा। उत्साहवर्धन करते हुए मोदी बोले-दिल्ली देश नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने राष्ट्रीय महत्व का कई आयोजन अन्य शहरों में आयोजित किया। गांवों को देश के विकास का आधार बताते हुए मोदी ने कहा कि गांव बदलेगा तो देश की सूरत बदल जाएगी। देशभर की पंचायतों के जनप्रतिनिधि यह तय करें कि अपने गांव-पंचायत से गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण हटाएंगे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करेंगे। मुखिया से बड़ा कोई नहीं है। पंचायतों की किस्मत बदलना उनके अपने हाथ में है।
प्रधानमंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट को गांवों के लिए बताया। कहा, गांव की सरकार बैठी है। वह हमारी चिंताएं कम करे। अपने अंदाज में उन्होंने पूछा भी-कम करोगे या नहीं, भीड़ आवाज आई हां। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हर पहलू को छुआ। पूछा कि गांवों में मिड डे मील की योजना चलती है लेकिन बच्चे कुपोषित रह जाते हैं। पंचायतें यह प्रण लें कि कोई बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा। योजनाओं की निगरानी पंचायतें करेगी। ग्राम पंचायत की बैठक में बेहतर उपस्थिति पर भी उनका जोर रहा। कहा, अभी यह संतोषप्रद नहीं है। कम से कम तीस प्रतिशत लोग बैठक में शामिल हो। बच्चे प्रभातफेरी निकालें। उत्सव का माहौल बने। शहर में रहने वाले गांव के लोगें को भी आमंत्रित करें। आज गांव में हमारी माताएं-बहने बच्चा जनने के दौरान मर जाती है। क्या पंचायतें यह जिम्मा लेगी। क्या 40 प्रतिशत चुनकर आई महिला जनप्रतिनिधि यह जिम्मा लेगी कि उनके गांव की कोई प्रसूता प्रसव के दौरान न मरे। उसके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था हो। प्रसव दवाखाना या अस्पताल में हो। टीकाकरण योजनाओं में पंचायतों की भागीदारी रहे। सरकार के पास योजना की कमी नही है। कमी है बस संकल्प लेने की। उन्होने चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षो के बाद भी गांव की हालात की सुधार नही हो सका है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है। इस पर सोचने का समय नही है। हमे संकल्प लेना है कि गांव की मां-बहन-बेटी खुले मे शौच न करे। इसके लिए सोच मे परिवर्तन लाना होगा। उन्होने कहा कि आज हमारे देश मे तीस लाख जनप्रतिनिधि बैठे है। जिसमे 40 प्रतिशत महिलाए है। और महिला चाहे तो गांव की विकास के परिवर्तन ला सकती है। गांव की महिलांए खाना बनाने के दौरान जो लकड़ी के धुआ को ग्रहण करती है वह धुआ 400 सिगरेट के धुएं के बराबर है। केन्द्र सरकार आने वाले तीन साल में पांच करोड़ लोगों को बीपीएल गैस कनेक्शन देगी।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंचायती राज क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि सिंगल विंडो की स्थापना की है। समारोह के दौरान चिलचिलाती धूप के बावजूद व्यवस्था चुस्त रही। कुछ बाहर से आए प्रतिनिधियों को तेज धूप के कारण परेशानी हुई जिसका तत्काल इलाज किया गया। समारोह के केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राव बीरेंद्र सिंह और मुख्यमत्री रघुवर दास ने भी संबोधित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL: 22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती जागरूकता कार्यक्रम, देश सेवा के लिए युवाओं में दिखा भारी उत्साह

April 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 होनहारों ने दिखाई प्रतिभा

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.