सुवर्णरेखा में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

71
AD POST

संवाददाता.जमशेदपुर.19 अप्रैल
गोलमुरी हिंदू बस्ती के नितिन कुमार ((19 वर्ष)) की शनिवार को सुवर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह केरला समाजम मॉडल स्कूल, साकची का 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार नितिन बस्ती के दोस्तों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने आस-पड़ोस के मछुवारों की मदद से नितिन को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन समेत बस्ती के लोग पहुंचे। बस्ती के मंगे सिंह ने नदी से शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में घरवाले टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वाटर पंप हाउस के पास नहाने के दौरान पर डूब गया। शव को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है।
इकलौता चिराग था नितिन : चाचा श्याम प्रसाद के मुताबिक नितिन घर का इकलौता चिराग था। तीन बहन और एक भाई है। भाई- बहनों में वह सबसे छोटा था। फरवरी माह में ही उसने 12 वीं की परीक्षा दी थी। छोटा होने के कारण वह घर का दुलारा था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More