गम्हरिया
—–
औद्योगिक क्षेत्र, गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन लिमिटेड वर्ष 2015-16 में पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उठाये गये कदमों के लिए सृष्टि फाउन्डेशन, नई दिल्ली द्वारा सम्मानित ‘‘इन्वायरनमेंट एक्सेलेन्स पुरस्कार’’ प्रदान किया गया है। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार भारतीय वन सेवा एवं पूर्व एडिशनल वाईल्ड लाईफ जेनरल भारत सरकार एवं उŸाराखण्ड सरकार द्वारा डाॅ0 जगदीश किशन के कर कमलों द्वारा यह पुरस्कार कम्पनी को प्रदान किया गया। विदित है कि उक्त समारोह में पुरे देश से उत्पादन एवं सेवा क्षेत्र की एक सौ से अधिक कम्पनियों ने भाग लिया था। उषा मार्टिन लिमिटेड को यह पुरस्कार संसाधन के बचाव, वृक्षारोपण, पर्यावरण कंट्रोल एवं वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में कम्पनी द्वारा किये गये कार्यो के लिए दिया गया है। कम्पनी के चीफ आॅपरेटिंग आफिसर अमिताभ सरकार ने उषा मार्टिन लिमिटेड के पूरे समूह को इस पुरस्कार को जीतने के लिये उठाये गये कदमों के लिये धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा स्वच्छ एवं हरे-भरे वातावरण के लिये वचनबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सदैव तत्पर रहेगा।
