
जमशेदपुर । शहर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के एक दिन ही शेष रह गए है।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे कोई कमी न रह जाए इसको लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस कर तैयारी कर रखी है।हालाकि पूरे कार्यक्रम तैयारी की माॅनिरेट्रिग मुख्यमंत्री रघूवर दास खूद कर रहे है।इसके अलावे राज्य सरकार के आला अघिकारी भी स्थिती पर रखे हूए है।
एक घंटा 20 मिनट रहेगे प्रधानमंत्री
पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मेलन के कार्यक्रम मे भाग लेने आ रहे प्रधानमंत्री पूरे 1घंटे 30 मिनट तक शहर मे रहेगे। जिला प्रशासन के पास जो उनका कार्यक्रम पहूचा है उसके अनुसार वे 2•50मिनट पर राची से सोनारी एयर पोर्ट पहूचेगे।2•55सोनारी एयर पोर्ट चलकर से वे3 बजे जे आर डी टाटा स्पोटर्स काॅम्लेक्स मे आगमन होगा।3 से 4•05 तक प्रधानमंत्री जी जे आर डी मे राष्ट्रीय पंचायत कार्यक्रम मे शामिल होगे।4•10 मे जे आर डी टाटा स्पोटर्स काॅम्लेक्स से प्रस्थान कर 4•15 सोनारी एयरपोर्ट पर आगमन होगा ।और 4•20 मे सोनारी एयर पोर्ट से रांची के लिए प्रस्थान करेगे।
शहर हाई एलर्ट घोषित
स्थानिय निती को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का के द्वारा कोल्हान बंद और उनके कार्यक्रम का विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुरे जिले मे हाई एलर्ट घोषित कर दिया है।प्रधानमंत्री जिस ईलाके से गुजरेगे वहाँ से मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।वहीं एस पी जी के जवानो ने जिला पुलिस के साथ मिल कर रास्ते मे पड़ने वाले सभी नाले ,पुल,पुलियाऔर मेनहाॅल की जाॅच किया जा रहा है।इसके अलावे 500अतिरिक्त पुलिस बल भी मागाए गए है।
24 को शहर मे दिन भर रहेगा नो इंट्री
इसके अलावे 24 अप्रैल को शहर मे सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक भारी वाहनो को प्रवेश मे पाबंदी लगा दी गई है।और ट्राफिक व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए जिला प्रशासन ने कई कारगार उपाय भी किए है।


प्रधानमंत्री का पंडाल होगा वातानुकूलित
कार्यक्रम के लिए जो पंडाल बनाए गए है उसमे जो मंच बनाया गया है जिसमे प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्री बैठेगे वह पुरा वातानुकूलित रहेगा।जिसमे 12 ए सी लगाये जाएगे।जबकि भाग लेनेवाले पंचायत प्रतिनिघी बैठगे162 से ज्यादा पंखे और 152 कुलर लगाये जाएगे।
बैग ,बोतल और हेलमेट ले जाने की रहेगी मनाही
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर बैग। , टिफीन हेलमेट और पानी की बोतले अदर ले जाने रोक लगा दिया है।वही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 40हजार पानी की बोतले 2•75 लाख पानी के पाऊच और55 टैकर पानी की व्यवस्था की गई है।

