सरायकेला।
स्थानीयता के मुद्दे को लेकर रविवार, 24 अप्रैल को आदित्यपुर के जय प्रकाश उद्यान से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। एकता विकास मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जुलूस की तैयारी की गई है। जय प्रकाश उद्यान से निकलकर यह जुलूस बिष्टुपुर तक जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2000 से हमें स्थानीयता का अधिकार मिलना चाहिए किन्तु राज्य सरकार ने झारखंड में निवास कर रहे लोगों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आम लोगों से अपरान्ह 3 बजे आदित्यपुर के जय प्रकाश उद्यान पहुंचने एवं जुलूस में शामिल होने की अपील किया है। इस मौके पर महिला मोर्चा की रानी सिन्हा, प्रमिला ठाकुर, ललिता पांडेय, बीपी श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, गीता पाॅल, नवीन प्रकाश सिन्हा आदि उपस्थित थे।
