जिला प्रशासन 24 अप्रैल को सूचारू रूप आवाजाही करवायेगी- उपायुक्त/एस पी
सरायकेला।
जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आगमन के दिन जे एम एम के द्वारा बंदी की घोषणा को काफी गंभीरता से लिया है।इस बंदी के दौरान कोई भी कानून को हाथ मे लेने की कोशिश करेगा ।उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगी ।इस सर्दभ मे जिला के उपायूक्त के श्री निवासन और एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने सयूक्त रूप से बताया कि जिला के सभी थानों को कैप जेल घोषित कर दिया गया है और किसी भी स्थिती से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मगाए गए है।उन्होंने कहा कि एन एच 33 पर प्रत्येक 5 किलोमीटर पर मजीस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है ।इसके अलावे पेट्रोलिग की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा इस प्रकार की व्यवस्था टाटा – सरायकेला, सरायकेला- चाईबासा,काड्रा-चाण्डिल-चौका की सड़कों पर भी की गई है।वही इस
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जमशेदपुर आगमन होना है और उस दिन स्थानिय निती को लेकर झाऱखंड मुक्ती मोर्चा के द्वारा जमशेदपुर बंद का आहावन किया गया है।
