जमशेदपुर।
24 अप्रैल को शहर मे होने वाले प्रधानमंत्री कार्यक्रम का विरोध जे एम एम के बाद अब काॅग्रेस ने भी विरोध करने का निर्णय लिया है।हालाँकि जे एम एम प्रधानमंत्री कार्यक्रम का विरोध स्थानिय निती के विरोध पर कर रही है जबकि कांग्रेस कार्यक्रम को भाजपामय करने का विरोध कर रही है।हालाँकि कांग्रेस इस कार्यक्रम का किस प्रकार का विरोध करेगी इसका पत्ता अभी तक पार्टी नही खोला है।इस सबंध मे जमशेदपुर मे सवाददाता सम्मेलन कर राज्यसभा सासंद प्रदीप बालमूचू ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 अप्रैल को जमशेदपुर मे प्रधानमंत्री का जो कार्यक्रम है वो सरकारी नही पार्टी का कार्यक्रम हो गया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी इस कार्यक्रम को सरकारी पैसा का दुरपयोग कर लोकप्रियता हासिल कर रही है। उन्होने कहा जो यहा पर लोगो का आने का आकड़ा गिनाया जा रहा है। उसमे मात्र 1500 लोग ही पंचायत प्रतिनीधी के रुप मे शामील होगे और बाकी सब भाजपा के कार्यकर्ता ही पुरे कार्यक्रम मे शामील रहेगे। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के बहाने सरकारी तंत्र का दुरपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर खर्च पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक ओर पूरे देश में पानी को लेकर हहाकार मचा है वहीं प्रधानमंत्री इस भीषण गर्मी में यहां जनता के पैसों से भाजपा का प्रचार करने आ रहे हैं.। उन्होने कहा कि कुल मिलाकर कहा जाए सरकारी पैसो से राजनिती कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस मामले को पार्टी काफी गंभीरता से ले रही है। और उसे देखते हुए पार्टी ने इस कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया है। हालाकि उन्होने विरोध का स्लरुप का खुलासा नही किया । उन्होने कहा कि जे एम एम के द्वारा 24 अप्रैल को कोल्हान बंद का भी हमलोगो ने समर्थन करेगे।
