ट्रेनी नर्स ने की हॉस्टल मे की आत्महत्या, मृतका नालादा रहने वाली है
जमशेदपुर।
टाटा मुख्य अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल मे एक ट्रेनी ने अपने रुम मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतका रश्मी कुमारी के बिहार के नालादा की रहने वाली है । और टाटा मुख्य अस्पताल में नर्स की ट्रेनिग ले रही थी । फिलहाल वह फर्स्ट एयर की छात्रा थी। वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेंज दिया है। परिवार के लोग आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
घटना के सर्दभ मे बताया जाता है कि सोमवार की सुबह टाटा मुख्य अस्पताल के नर्स हॉस्टल की लड़कियो ने वार्डन को सुचित किया की रश्मी कुमीरू (24) अपने रुम मे फांसी के सहारे लटकी हुई है।वार्डन अन्य छात्रो की मदद से उस लड़की को नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन ने तुरत इस बात की जानकारी बिष्टुपुर पुलिस को दी । पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनो के शहर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




