सरायकेला ।
जिला पुलिस ने गांजा ले जाते एक एबुलैस को पकड़ा है। उस एबुलेस मे करीब चार सौ किलो गांजा था । पकडा गया एंबुलेंस का नं UP65AR-5759 है जो कि बनारस का है.। बताया जाता है कि बरामद गांजा की बाजार मे किमत करीब 40लाख है। हालाकि एबुलैस का चालक और भागने मे सफल रहा ।
इस सबंध मे सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि उन्हे गुप्त सुचना मिली कि मादक प्रर्दाथौ तस्करी इस मार्ग से होने वाला है उसी आधार पर सरायकेला- चाईबासा रुट पर चेकिंग लगाया था,। लेकिन मिश्रा पेट्रोल पम्प पर पुलिस की चकमा देते हुए गांजे से लदा एम्बुलेन्स भागने में सफल रहा, पुलिस वाहन का पीछा कर रहा था की इसी क्रम में मुड़िया के पास तेज रफ़्तार के वजह से गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालाँकि चालक समेत तस्कर भागने में सफल रहा। उन्होने कहा कि प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला है कि यह एक संगठित अन्तर्राज्जीय गिरोह है, जो की अलग अलग रुट का सहारा लेकर तस्करी करते है। उन्होने कहा कि एबुलैस में करीब 98 बैग्स रखा गया था। जांच के दौरान पता चला कि सभी बैग्स मे गांजा रखा गया है। उन्होने कहा कि करीब 400 किलो गांजा बरामद किया गया है।
