
शेन इन्टरनेशनल स्कूल भवन का केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन


सरायकेला।
केन्द्रीय खान एवं इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधुरा है। शिक्षा का क्षेत्र व्यापक और महत्वपूर्ण है। देश में शिक्षा का गौरवशाली अतीत था। वे कांड्रा स्थित शेन इंटरनेशनल स्कूल भवन के उदघाटन समोराह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होने कहा कि शिक्षा जीविकोपार्जन के साथ-साथ संस्कारोमुखी भी होनी चाहिए। एक समय हमारे देश में मिशनरी स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे माना जाता था परंतु सामाजिक क्षेत्र के लोग आगे आये और शिक्षा का स्तर आगे बढ़ने लगा। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शेन इंटरनेशनल स्कूल न केवल झारखंड बल्कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होने कहा कि देश में समर्पण का अभाव व्याप्त है जिसे शिक्षा के माध्यम से पाटा जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भारत स्वामी विवेकानंदजी की 21वीं सदी का देश होगा जो विश्व का नेतृत्व करेगा। इससे पूर्व उन्होने दीप प्रज्जवलित कर व शिलापट्ट का अनावरण कर स्कूल भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरायकेला जिला में अच्छा स्कूल का निर्माण होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश में असीम संभावनाएँ है। यहाद्द की प्रतिभा को विकसित करने की जरुरत है। उन्होने छात्रों से देश की आवश्यकता को पूरा करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि हम स्टील के साथ साथ आवश्यकता वाले साफ्टवायर भी बनाते है। भारत मानव संसाधन के बल पर विश्व विजेता बनेगा। मौके पर उपस्थित खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि शेन इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लाभदायक होगा। यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर छात्र न केवल झारखंड बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आने वाले दिनों में इस स्कूल का नाम होगा। उन्होंने कहा कि स्टील उद्योग में व्याप्त मंदी से उबरने के लिए माननीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर काफी गंभीर है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि शिक्षा की नींव जितनी मजबूत होगी उसका भविष्य भी उतना ही उज्जवल होगा। इस स्कूल के निर्माण से शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू हुआ। विधायक संजीव सिंह ने कहा यह स्कूल जमशेदपुर ही नहीं झारखंड का नाम रोशन करेगा तथा बच्चों के भविष्य निर्माता के रूप में साबित होगा। स्कूल के चेयरमैन अविनाश सिंह राजा ने कहा यह स्कूल जमशेदपुर के लोगों के विश्वास पर खरा उतरेगा। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, जुस्को के वाईस प्रेसीडेंट सुनील भास्करण, भाजपा नेता गणेश मिश्रा, विद्यालय के निदेशक संजय सिंह लड्डू, प्रिंसिपल मनुज शर्मा, मीरा मुंडा समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग, छात्र-.छात्राएँ व, अभिभावकगण उपस्थित थे।

