.जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार ने दिल्ली से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कजमशेदपुर के पत्रकार – छाया कांर के ऊपर सीताराम डेरा थाना पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण् लाठी चालन का कड़ी निंदा कि तथा पत्रकारों को आगे की आंदोलन में पूर्ण रुप से समर्थन की बात कहीl
अजय कुमार ने कहा ने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान को इस बर्बरता पूर्ण कार्यवाही को संज्ञान में लेते हुए कदम उठाना चाहिए , अब ऐसा महसूस हो रहा है कि पुलिस के बीच प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिससे समाज में समरसता बनी रहे l
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिजय खां ने जमशेदपुर के पत्रकारों को आगे की आंदोलन में पूर्ण रुप से समर्थन की बात कही साथ ही जुबली पार्क में पत्रकार बंधु के द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होकर जिला समिति के तरफ से समर्थन दियाl




