जमशेदपुर।
सोनारी और सीतारामडेरा मे हुए लुटकांड जिला पुलिस ने उदभेदन कर दिया है इस मामले मे पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चोरी के जेवरात के बरामद कर लिया गया है। इसके अलावे एक पिस्तौल और 6 जिदा कारतुस और एक मोबाईल बरामद किया गया है।जबकि 5 अरोपी अब भी फरार है । पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अलग अलग टीम गठन कर छापामारी कर रही है।
इस सदर्भ मे एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने कहा कि 5 मार्च को देर शाम सोनारी थाना क्षेत्र के आर्दशनगर के फेज संख्या 7 के मकान संख्या तपन कुमार चर्टजी के घर मे पुलिस के बहाने घर मे घुसकर 18 लाख रुपये के गहने और 10 हजार नगद लेकर चलते बने थे। इसी मामले मे पुलिस ने एक टीम बनाई गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने पार्क इन ले आउट के आउट हाउस के रहने वाले सुरज कुमार दास को गिरपफ्तार किया गया। कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने 6 मित्रो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उन्होने कहा पुलिस ने उसके पुछताछ के आधार पर कुछ गहनो को बरामद किया है। उन्होने कहा कि पकड़ा गया अपराधी अपने स्वीकृति बयान मे कहा है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी ने जो डकैती की घटना घटी थी इन गिरोह के द्वारा ही किया गया था।




