तीन हजार पंचायती राज सदस्य भाग लेगे कार्यक्रम मे
जमशेदपुर।
24 अप्रैल को पंप्रधानमंत्री का जमशेदपुर के दौरे को लेकर शुक्रवार को केन्द्र सरकार की पंचाय़ती राज मंत्रालय के अपर सचिव ऱश्मी शुक्ला शर्मा की जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स पहुंची । इस दौरान उनके साथ जिले के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल भी मौजुद थे। इस दौरान जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स क निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत स्पोर्टस कॉम्पलेक्स मे ही जिला प्रशासन के साथ साथ टाटा स्टील के अधिकारीयो के साथ बैठक की।और कई दिशा निर्देश भी दिये।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत मे अपर सचिव रश्मी शुक्ला शर्मा ने कहा कि उनका.प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पंचायतीराज दिवस के अवसर पर यहां आयोजित किए जा रहे पंचायत प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। उन्होने कहा कि.देश की तीसरी व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह होने जा रहा है, जिसमें देश भर के लगभग तीन हजार पंचायतीराज सदस्य भाग लेंगे। रश्मी शर्मा ने कहा कि यहां की तैयारी अच्छी चल रही है। कार्यक्रम यहा पर अच्छा होगा।उन्होने कहा कहा कि सरकार ने पंचायती राज्य व्यवस्था को काफी गंभीरता से लिया है। इसी को देखते हुए सरकार ने 14 अप्रैल से ग्राम उदय से भारत उदय तक एक कार्यक्रम की शुरु करने जा रही है.। ये कार्यक्रम यु पी के मउ से शुरु होने जा रही है।और समापन जमशेदपुर मे होगा। उन्होने कहा कि 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक ग्राम पंचायते होगी। 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ग्राम पंचायतो मे ग्राम सभाए होगी।
बढती गर्मी के सवाल पर उन्होने कहा कि ये काम राज्य सरकार का है। वैसे राज्य सरकार का भरोसा मिला है कि यहां पर पंचायती प्रतिनीधीयो को कोई दिक्कतो का सामना नही करना पड़ेगा।




