सरायकेला।
केन्द्र सरकार द्वारा उतराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा पुतले को लेकर क्षेत्र में विरोध जुलूस भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। इसका कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर उŸाराखंड में राष्ट्रपति लगाया जाना इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, फूलकांत झा, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, यूथ अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह, राजू रजक, सोनू झा, सचिन केराई, करण प्रमाणिक, विनय मिश्रा, पंकज सिंह, शंकर शर्मा, अजीत शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

