जमशेदपुर – दहेज प्रताड़ना के एक मामले में हाई कोर्ट के स्टे के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार करने पहुचें आजाद नगर थाना के एस0आई0 को वरीय पुलिस अधिक्षक अनुप टी0 मैथयू निलंबित कर दिया है। इस मामले मे हाई कोर्ट (झालसा) ने एस0एस0पी0 कारवाई के लिए कहा था । आजाद नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली सहिस्ता प्रवीन ने अपने पती मुज्फफर अली के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इस मामले मुज्फफर अली अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल किया था । उक्त अर्जी को हाई कोर्ट ने मध्यसता के लिए हाई कोर्ट लिगल कमिटी के पास भेज दिया। बुधवार को इस मामले में मध्यस्ता हो रही थी उसी दौरान मामले के अनुसंधानक एस0 आई0 पी सोरेन आरोपी को गिरफ्तार करने मघ्यस्ता केन्द्र में पहुच गये। वे आरोपी मुज्फफर अली को जबरन ले जाने लगे जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ताओ ने विरोध किया तथा एस0 आई0 को हाई कोर्ट के आदेश से अवगत कराया लेकिन एस0 आई0 पि0 सोरेन आदेश के दर किनार करते हुए आरोपी को अपने साथ ले जाने लगे । इस मामले की जानकारी अधिवक्ताओं ने झालसा के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस डी0एन0 पटेल को दी। जस्टिस पटेल ने उक्त कारवाई को गंभीर मानते हुए एस0 आई0 पर कारवाई का निर्देश दिया। झालसा ने एस0 आई की कार्यशैली की वरीय पुलिस अधिक्षक को जानकारी दी जिसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए एस0 आई0 को निलंम्बित कर दिया।
