शहर पहुंचे सी एम , आचार संहिता के मामले मे कोर्ट मे पेश हुए
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को सुबह शहर पहुंचे । सोनारी एय़र पोर्ट मे उनका स्वागत जिला प्रशासन के लोगो के अलावे भाजपा के कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। सोनारी एयर पोर्ट से सीधे वे जमशेदपुर के व्यवहार न्याय़लय पहुंचे। जहां उन्हे आचार संहिता के मामले मे पेशी होना था।
आचार संहिता के मामले मे बरी
मुख्यमंत्री रघुवर दास सी जे एम अजीत कुमार के न्यायालय में पेश हुए। जहां कोर्ट ने इस मामले मे सी एम और रामफल मिश्रा सहित सभी को बरी कर दिया गया । कोर्ट ने इस मामले मे फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष के द्वारा मजबुती से साक्ष्य से प्रस्तुत नही कर पाया इस कारण इस मामले मेब सभी को बरी कर दिया गया।
गौरतलब है कि 2009 मे चुनाव के दौरान साकची मे मुख्यमंत्री ने बिना अनुमति के भाजपा का कार्यलय मखोला था।इस मे साकची थाना मे चुनावी कार्यलय के कारण सी एम ऱघुवर दास , रामफळ मिश्रा और अन्य आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था।



