जमशेदपुर : रक्तदान से कई बीमारियां भागती हैं। खून देने से किसी तरह की कमजोरी भी नहीं आती। इसलिए आदिवासियों को रक्तदान से डरने की कोई जरूरत नहीं है। वैसे यह अच्छी बात है कि अब आदिवासियों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता आ रही है। यह बातें टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के हेड अनिल उरांव ने कहीं। वे रविवार को टिनप्लेट स्थित न्यू काली मंदिर भवन में अखिल भारतीय आदिवासी परिषद की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। वैसे उदघाटन की औपचारिकता में रेल पुलिस के डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने साथ निभाया था। शिविर में अभय, राजकुमार, संजय, संतोष, राजू, प्रवीर, जयपाल सिरका, देवराज, राकेश, प्रशांत, डॉ बिंदु पाहन, बुधराम, सुखराम, संदीप, राहुल और बसंत तिर्की का विशेष योगदान रहा।



