जमशेदपुर ।
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास जिला प्रशासन के साथ साथ टाटा स्टील के अधिकारी के साथ जे आर डी टाटा स्पोटर्स काॅम्लेक्स मे बैठक की ।इस दौरान उन्होंने जे आर डी टाटा स्पोटर्स काॅम्लेक्स मे लोगो की बैठने की क्षमता के बारे में जानकारी ली।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये।इसके अलावे सुरक्षा की भी जायजा लिया । माना जा रहा है कि 24 अप्रैल को जमशेदपुर के आगमन पर पंचायती राज कार्यक्रम जे आर डी टाटा स्पोर्टस क़ॉम्पलेक्स मे कराये जाएगे।उसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री रघुवर दास स्पोर्टल कॉम्पलेक्स देखने को आए थे।
गौरतलब है कि पंचायिती राज कार्यक्रम के शुरूआत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी अपने एक दिवसीय दौड़े पर शहर आ रहे है । और पंचायती राज व्यवस्था पुरे देश भऱ मे एक साथ लागु होगी। और यही पर देश को पंचायती राज्य व्यवस्था के बारे लोगो को संबोधित करेगे।
