जमशेदपुर।झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवर दास ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर जनता और कार्यकर्ता के साथ होली खेली । मुख्य मंत्री ने होली के मोके पर जमकर कार्यकर्ता के संघ आनंद लिया वही मुख्य मंत्री से मिलने के लिए सुबह से ही जनता और कार्यकर्ता की भीड़ देखने को मिला ।.इस दौरान उन्होने घर आए लोगो और कार्यकर्ता को गुलाल लगाकर बधाई दिया ।इस दौरान उन्होने फगुआ गीत गाया।
इस दौरान उन्होने कहा कि होली भाईचारा का त्योहार है। यदि किसी के प्रति कोई मन मे भाव है उसे होलीका दिन जलाकर समाप्त कर देना चाहिए। और मन मे जो भी भेद भाव उसे हटाकर गले लगा लेना चाहिए। उन्होने कहा कि यह पर्व जनता के लिए सुख शांति और सौहार्द का पर्व है।
