

गम्हरिया
—–
आदित्यपुर स्थित लंका टोला निवासी रूबी देवी ने बगैर किसी केस के बारह दिनों से थाना में जब्त उसके टेम्पो (संख्या-जेएच05एवी/1285) को छोड़ने की गुहार एसपी से लगाई है। उन्होने बताया कि आदित्यपुर थाना के अवर निरीक्षक चन्द्रभूषण सिंह द्वारा उसके टेम्पो को बिना कोई कारण बताए जब्त कर लिया गया है। इस बावत एसपी से शिकायत करने पर उन्होंने टेम्पो छोड़ने का आश्वासन दिया। किनतु जब वह थाना गया तो उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा दिया गया। महिला ने बताया कि उसका पति कन्हैया सिंह टेम्पो चलाता है जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। बेवजह टेम्पो जब्त कर लिए जाने से उसके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने एसपी से एसआई चन्दभूषण के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।

