जमशेदपुर।
वरिष्ठ भाजपाई स्वर्गीय जरनैल सिंह की गत दिनों कैंसर से हुई निधन के पश्चात आज राँची लौटने से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्व. जरनैल सिंह के गोलमुरी के विजय नगर स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । विदित हो की बीते 9 मार्च को जरनैल सिंह का स्वर्गवास हुआ था जो भाजपा गोलमुरी मंडल के महामंत्री भी रह चुके थें । स्वर्गीय सिंह ने अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बेटियों को छोड़ गये ।
ज्ञात हो की कुछ माह पूर्व भाजपा नेता दिनेश कुमार के पहल पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा स्व. जरनैल सिंह को बेहतर चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गयी थी । सीएम ने आश्वस्त किया की इनके परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी सदैव खड़ी रहेगी ।
इस दौरान भाजपा नेता दिनेश कुमार , चंद्रशेखर मिश्रा,अप्पा राव,गोलमुरी भाजपा अध्यक्ष प्रोबिर चट्टर्जी राणा,भूपेंद्र सिंह , पवन अग्रवाल , सुशांत पांडा , अप्पा राव , अनिल मोदी,कपिल कुमार , सुरेन्द्र सिंह शिंदे के अलावे अन्य भाजपाई मौजूद थें
