सरायकेला।
जिला के कपाली ओपी थाना क्षेत्र मे लोगो के द्वारा चोरी करते दो चोरो को पकड़ने का मामला प्रकाश मे आया है। स्थानिय लोगो के द्वारा जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लोगो के द्वारा पिटाई के कारण चोर गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे लाया क गया। बताया जाता है कि पकड़ाया चोर में एक आदित्यपुर और कपाली क्षेत्र का रहने वाला है। जिनका नाम हैदर अंसारी और सन्नाउल्लाह बंगाली है। सन्नाउल्लाह अंसारी पूर्व में भी चोरी के मामले जेल जा चूका है ।
इस सदर्भ मे जिला के एस एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि कपाली थाना क्षेत्र मे चोरी करते दो अपराधियो को स्थानिय लोगो ने पकड़ा । पुलिस पहुंच जाने के कारण दोनो को हिरासत मे ले ली है। उन्होने कहा पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
