जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने अंतराज्यीय बाईक चोर गिरोह का पर्दॉफाश किया है। पुलिस ने इस मामले मे 6 बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से शहर के अलग अलग ईलाको से चोरी की गई 12 बाईक को भी बरामद किया है। वही बाईक चोर गिरोह को पकड़वाने मे मदद करने के लिए शहर के8 लोगो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस सर्दभ एस एस पी अनुपी टी मैथ्यु ने बताया कि शहर के बढती बाईक चोरी की घटना को देखते हुए पुरे शहर मे तीन तीन अलग अलग टीम बनाकर निगरानी शुरु की । उसी दौरान कदमा थाना क्षेत्र से तीन अपराघियो को चोरी के मोटर साईकिल के साथ पकड़ा गया।पकड़े गए अपराधधियो से पुछताछ के आधार पर बंगाल मे और 9 मॉटर साईकिल भी बरामद किया गया। इसी प्रकार मानगो से चोरी के बाईक के साथ एक अपराधी पकड़ा गया। जबकि साकची पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी के मोटर साईकिल के साथ पकड़ा गया। उन्होने कहा कि चोरी के मोटर साईकिल को गिरोह के सदस्य के द्वारा बंगाल और बिहार मे बेचा जाता है। इनके द्वारा गाड़ी का नंबर और ईंजन नबंर तक बदल दिया जाता था।
