जमशेदपुर।बिरसा नगर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी से एवं टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राज्य सरकार के वादा खिलाफी तथा केंद्र सरकार द्वारा आम जनता पर थोपेे जा रहे तानाशाही काले कानून के विरुद्ध नुक्कड़ सभा का आयोजन बिरसानगर संडे मार्केट में कांग्रेस नेता अशोक उपाध्याय के अध्यक्षता में आयोजित किया गया नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विजय खां उपस्थित हुए तथा संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार छियासी बस्ती के मुद्दे पर पीछे हट रही है यहां के निवासियों को 21 वर्षों के बाद भी मालिकाना नहीं मिला मुख्यमंत्री बताएं कि अब हम जनता कब तक ठगे जाएंगे मालिकाना नहीं देना यह घोर निंदा की बात है अविलंब सर्वे सेटलमेंट का गठन कर सरकार कार्य प्रारंभ करें
वर्तमान में मजदूर गरीबो पर रोजगार की चिंता बढ़ रही है राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के पास कोई मजबूत नीति ही नहीं है केंद्र सरकार ने कहा था कि एक करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे कहां गया मोदी जी का एक करोड़ रोजगार, सभी बंद उद्योग खोले जाएंगे केबल कंपनी, बिहार स्पंज आयरन, नीलांचल जैसे सैकड़ों कंपनियां कोल्हान के अंतर्गत बंद पड़ी है रघुवर दास जी तथा मोदी जी बताएं कि वे कैसे चलेगा जनता द्वारा दिया गया सपष्ट बहुमत के प्रति बहुत बडा अन्याय है, अडानी की चिंता सता रही है केंद्र सरकार को राज्य सरकार को, गरीबो मजदूरों की चिंता क्यों नहीं सता रही है, EPF तथा कई जमा पूंजी पर ब्याज 1.3 पर्सेंट कम कर दिया गया क्या पूरे भारत में मध्यम वर्ग तथा गरीबों के पूंजी पर ही काली नजर भाजपा सरकार क्यों रख रही है यह घोर अन्याय का विषय है
पानी की घोर किल्लत बढ़ गई है ये मौज से गाना बाजा बजा रहे हैं यही नहीं कहावत को दूहरा रहे हैं कि रोम जल रहा था नीरो बंसी बजा रहा था
खोमचे, ठेलावाले , चाय वाले रेडीमेड कपड़ा वालों को उजाड़ा जा रहा है कहां गया दुकानों का बसाने की योजना मुख्यमंत्री बहुत जन विरोधी कार्य कर रहें हैं उन्हें जनता की भलाई क्यों नहीं दिखाई दे रही है , गरीबों का घर तोड़ा जा रहा है यह कैसे चलेगा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब जनता को जगाना जरुरी हो गया है , कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जागरण के तहत लगातार नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस की नीति तथा राज्य एवं केंद्र के विफलताओं को बताने का कार्य करेगी
सभा को अजय सिंह प्रदेश के पूर्व सचिव, ज्योतिष यादव राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, रामदरश चौधरी, प्रमोद तिवारी, प्रिंस सिंह, संजय सिंह आजाद, जोत्सना सरदार, जितेंद्र सिंह, गोपाल लोहार, संजीव रंजन, रजनीकांत कुमार, अखिलेश करूवा, बाबर अली, अरुण सिंह, जय प्रकाश शर्मा आदि ने संबोधित किया,
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में एस डी सिंह, अरविंद साहू , सुरेंद्र सिंह, प्रीतम दास, रोहित सिंह, सौरव विश्वास, सौरव चौहान, सूरज यादव संतोष पाल, अखिलेश कुमार, धीरज कुमार मुख्य रूप से रहे
कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय घोष ने किया
