जमशेदपुर से भी जुटे प्रतिनिधि, देर रात तक कार्यक्रम


चाईबासा।
कोल्हान दिशुम मागे जुमुर 2016 का आयोजन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस पर्व में टाटा कॉलेज के आदिवासी, जेनरल हॉस्टल के साथ आइटीआई कॉलेज संस्थान के आदिवासी व जनरल हॉस्टल, महिला कॉलेज, जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के साथ को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से भी प्रतिनिधि के रूप में विध्यार्थी शामिल हुए।
मागे पर्व का शुभारंभ सुबह देशावली में मुख्य दिउरी अर्जुन पूर्ति, सहायक दिउरी श्रीराम पिंगुवा, सुरेश बोदरा, दिनेश सुरीन, सीतराम तिरिया, जवाहर पूर्ति, चंपाई हेंब्रम, तुराम बिरूवा ने संयुक्त रूप से पूजा कर की। इस दौरान मांदर और नगाड़े की थाप कॉलेज परिसर गूंजता रहा। दूसरी ओर, कॉलेजों का ग्रुप के गाजे-बाजे के साथ आने का दौर भी चलता रहा। पूजा के बाद पारंपरिक नृत्य-संगीत का दौर देर शाम तक चला। समारोह में जिप उपाध्यक्ष चांदमुनि बलमुचू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, नगर अध्यक्ष त्रिशानु राय समेत शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी भी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष सुरेश सवैयां, सचिव लक्ष्मण नारायण हांसदा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गागराई, विवेक पिंगुवा, अर्जुन मुर्मू, संजीत बिरुवा, सह सचिव युगल किशोर, सुनील बोदरा, मुकेश गोप, दीपक गागराई, पूर्णचंद्र लागुरी आदि की अहम भूमिका रही।