जमशेदपुर।
विकास कार्य मे बाधा डालने वालो सरकार नही बख्शेगी , सरकार बाद चाहती है विवाद नही ये बाते जमशेदपुर के सोनारी स्थित मैरीन ड्राईव मे आयोजिच 255 करोड की पथ परॉयोजनाओ के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सुबे के मुखिया रघुवर दास ने कही । उऩ्होने का कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का सपना है कि सबका साथ सबका विकास होना चाहिए । सरकार उसी तर्ज पर काम कर रही है । सरकार विकास कार्यो से कोई समझौता नही करना चाहती है अगर कोई इस विकास कार्य को रोकने का प्रय़ास करेगा तो सरकार उसका मुंह तोड जबाब देगी। उससे पुर्व सभी योजनाओ को ऑनलाईन उदघाटन मुख्यमंत्री के द्वारा रिमोट द्वारा किया गया।
दुमुहानी मे बनेगा पार्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बचपन मे भी इस जगह पर टुसू मेला देखने आते थे। उन्होने कहा कि सरकार और टाटा स्टील से मिलकर .यहां पर चेतन्य महाप्रभु की स्मारक बनाया जाएगा। इसके अलावे एक पार्क का भी यहा पर निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टाटा स्टील से भी बात की जाएगी। उन्होने कहा कि दो जगहो को जोड़ने का काम पुल करती है। उन्होने कहा कि लोगो को ऐसे लोगो दुर रहना चाहिए तो समाज को तोड़ने का काम करती है। उन्होने कहा कि पुल दो राज्यो को भी जोड़ती है।
15 जुन तक हर गांवो मे पानी
उन्होने कहा कि 15 जुन तक सरकार राज्य के हर गांवो ने तालाब, कुआ और डोबरा का निर्माण कर देगी। इसके लिए अप्रैल से टेंडक पक्रिया शुरु कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बरसात के पहले सारे काम हो जाए। ताकि खेत का पानी खेत मे . गांव का पानी मे रहे।
दो साल के अंदर बन जाएगा पूल
उन्होने कहा कि जिस प्रकार टाटा स्टील के उत्पादन सख्या मे वृद्धी हो रही है उसे देखते हुए इस पुल का निर्माण कराना अति अवश्यक था। मंत्री सरयु राय के द्वारा कहने पर इस पुल के स्वीकृति दी गई। वे इसको लेकर सचिव राजवाला बर्मा को आदेश दिया कि 2016 मे हर हाल मे पुल का शिलन्यास हो जाना चाहिए । और उसी आदेश के आलोक मे इस पूल का आज शिलन्यास किया गया। उन्होने कहा कि सरकार ग्रामीण सड़को पर ज्यादा घ्यान दे रही है। उसी के तहत प्रधानमंत्री सड़क योजना के अलावे सरकार इस बजट में 2000 करोड़ राशी की बजट मि प्रावधान किया गया है। सरकार गांव मे भी गुणवक्ता पूर्ण सड़क बनायेगी। इसके लिए सरकार ने बजट मे प्रावधान किया है कि प्रत्येक विधायक अपने ग्रामीण क्षेत्रो में 35 किलोमीटर सड़के की अनुशंसा करेगा।
कौन कौन थे मौजुद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावे खाध व आर्पूती मंत्री सरयु राय , स्थानिय सासंद विधुत वरण महतो, रांची के सांसद रामटहल चौधरी, जुगसलाई विधायक रामचन्द्र सहिस, पोटका के विधायक मेनका सरदार , ईचागढ के विधायक साधु चरण महतो, घाटशिला के विघायक लक्ष्णन गिलुआ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद थे।




