सरायकेला।
गुप्त सूचना के आधार पर चलची ट्रेनों से अवैध रूप से कोयले की चोरी की सूचना पाकर आदित्यपुर एवं आरआईटी एवं रेल पुलिस ने औद्योगिक इकाई क्षेत्र से करीब 17 बोरी कोयले की छाई बरामद की है. हालाकिं चोर भागने में सफल रहे. वहीं इस संबध में आरआईटी थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से पुलिस को टाटा कंपनी के लिए कोयला लेकर जानेवाली माल गाड़ियों से अवैध रूप से कोयला चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी. इसी क्रम में शनिवार को उक्त स्थान पर कोयला चोरी कर जमा होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की गई जिसके तहत कोयले की छाई बरामद की गई. उन्होंने किसी के गिरफ्तार होने की बातों से इंकार करते हुए कहा कि कोयला चोरों को चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही छापामारी कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
