जमशेदपुर।
मानगो के गौड़बस्ती मे कुछ शरारती तत्व लड़को ने एक युवती की शादी के बाद उसके तस्वीर पर अश्लील पर आपत्तीजनक बाते लिखकर पुरे बस्ती मे फेकने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले को लेकर युवती की मां ने मानगो थाना मे मामला दर्ज कराया है। वही पुलिस इस मामले मे तप्तरता पुर्वक कार्रवाई करते हुए दो युवक को हिरासत मे लिया है। और एक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही है।
इस सदर्भ में बताया जाता है कि मानगो के गौड़बस्ती के रहने वाली एक महिला मानगो थाना मे आकर गोड़बस्ती के रहने वाले देवाशीष ,शिवाआशीष ,सोमनाथ के खिलाफ बस्ती मे उसकी शादी शुदा बेटी का फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर पुरे बस्ती मे फेक दिया है। युवती की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने तप्तरता पुर्वक कार्रवाई करते हुए देवाशीष ,शिवाआशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनो युवक वापस मे भाई है। जबकि उसका साथी सोमनाथ फरार है।
